
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के चलते राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह शामिल रहे। राष्ट्रपति ने इनके नेतृत्व और नगर निगम की टीम के अथक प्रयासों की सराहना की, जिससे लखनऊ को यह प्रतिष्ठित स्थान मिला।
इस उपलब्धि को शहर के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो स्वच्छता और जनसहभागिता की दिशा में लखनऊ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।





