
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रास्ते अलग होने की बात कहे जाने के बाद स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने अब उस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने प्रवचन मंच से ही जवाब देते हुए, इस पूरे मसले को नया मोड़ दे दिया।
स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान में धार्मिक भेदभाव से जुड़ी भावनाएं जाहिर करते हुए इसे राजनीति से जोड़ दिया। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “धर्म को नीचा दिखाने वाले कभी आगे नहीं बढ़ सकते”।

स्वामी जी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना ये होगा कि अखिलेश यादव इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।





