
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज Fireworks Dealers Welfare Association Uttar Pradesh के पदाधिकारियों ने संगठन मंत्री अनुभव अग्रवाल के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने आतिशबाजी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुना और उनकी सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में आतिशबाजी व्यवसाय को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी ताकि यह पारंपरिक उद्योग सुरक्षित, संगठित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

संघठन मंत्री अनुभव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से आतिशबाजी व्यवसाय को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।





