
- रिपोर्ट: आलम अंसारी
हापुड़: पिलखुवा की सीओ अनीता चौहान और थाना हाफिजपुर के प्रभारी आशीष कुमार अपनी टीम के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनकी सतर्कता और सेवा भाव की सभी ओर सराहना हो रही है।
हापुड़ के गुलावठी रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पुलिस की ओर से एक विशेष पंडाल लगाया गया है, जहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से आए 50 से 60 कांवड़ यात्रियों ने विश्राम किया। यात्रियों ने यहां भजन-कीर्तन और लोकगीतों के माध्यम से पूजा-पाठ किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

इस दौरान सीओ अनीता चौहान स्वयं मौके पर पहुंचीं, और श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित किए। यात्रियों में से कुछ ने पैर दर्द की शिकायत की, जिनकी मरहम पट्टी कर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
थाना प्रभारी आशीष कुमार की तैयारी और प्रबंध व्यवस्था से शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने पुलिस टीम के सहयोग की खुले दिल से तारीफ की और शिव भक्ति के रंग में भजन-कीर्तन से समा बांध दिया।
हापुड़ पुलिस का यह सेवा भाव कांवड़ यात्रा के दौरान एक सकारात्मक और सहयोगी प्रशासनिक दृष्टिकोण का उदाहरण है।





