
- रिपोर्ट: मनोज कुमार यादव
एटा: एटा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और उन्हें ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जलाभिषेक के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
About The Author
Views:0





