
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: बेखौफ दबंग युवकों ने रविवार को देर शाम एडीए सेक्टर डी-1 निवासी पीयूष तिवारी पुत्र रामप्रकाश तिवारी नाम के एक युवक को असलहे की नोक पर कार से अगवा कर जमकर पिटाई की।
पीड़ित युवक के अनुसार दबंग युवकों ने उसे रमाबाई चौकी क्षेत्र के N -1 पुलिया पर असलहा सटाकर जबरदस्ती कार में बिठा लिया और उसे पावरहाउस चौराहा होते हुए बंगला बाजार कार में मारते हुए ले गये और फिर नाबार्ड रोड (BNC) के सामने जमकर पिटाई की।
किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ित युवक ने आशियाना थाने में लिखित नामजद तहरीर दी है।
पीड़ित युवक के सिर में गम्भीर चोटे आयी हैं। अब देखने वाली बात यह है, कि क्षेत्र में सरेआम भय का माहौल उत्पन्न करने वाले इस घटना में शामिल दबंग युवकों के खिलाफ पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?
About The Author
Views:0





