
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: घड़ी पीर खान वार्ड के कई मोहल्लों में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है (1) शाइस्ता परवीन पैदल चलकर दिखाओ (2) दूसरे पोस्ट में लिखा है शाइस्ता परवीन माफी मांगो (3) तीसरी पोस्ट में लिखा है शाइस्ता परवीन इस्तीफा दो या दूसरे वार्डो का कूड़ा आना बंद करो।
इस तरीके के पोस्टर गढ़ी पीरख़ा वार्ड के यासीन गंज करीमगंज कृष्णापुरी कॉलोनी में लगे हैं।
गढ़ी पीरख़ा वार्ड की पार्षद शाइस्ता परवीन के पति अयाजुर रहमान उर्फ प्यार क्षेत्र में जनता से दूर नजर आती हैं क्षेत्र में साफ सफाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती है।
इसीलिए क्षेत्र की जनता ने पोस्टर लगाकर पार्षद से यह कहा है कि शाइस्ता परवीन पैदल चलकर दिखाओ।
इसका मतलब क्षेत्र में गंदगी के कारण लोग पैदल तक नहीं चल पा रहे हैं।
एक तरफ कृष्णपुरी कॉलोनी में पार्क के पास कूड़े का अंबार पार्षद द्वारा लगवा दिया जाता है जिससे बच्चों के खेलने की पार्क में जाने आने वालों को दुश्वारियां पैदा होती हैं।

नगर निगम जोन 6 के जोनल अधिकारी भी पार्षद से मेलजोल कर कर पार्षद के भतीजे भांजे और सहपाठियों की सफाई कर्मचारी लिस्ट में नाम देकर तनख्वाह दे रहे हैं। और नगर निगम के पुराने तीन पहिया ट्राली चुनाव लाइट इस तरीके की छोटी-छोटी चीजों का पार्षद जी डंप लगाए बैठे है।
पार्षद पति अयाजुर रहमान उर्फ प्यार नगर निगम में हाउस टैक्स की फाइलें करने में जुटे हैं जिनमें मोटा कमीशन पाते हैं पार्षद पति होने की वजह से नगर निगम के हर छोटे-बड़े कामों में पैसा कमाने की होड़ लगा बैठे हैं।
नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को गढ़ीपीरख़ा का वार्ड में ध्यान देना पड़ेगा।





