
संवाददाता – मनोज कुमार यादव
एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रंण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र किशनपाल निवासी उलायतपुर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0- 241/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




