
- रिपोर्ट: अंकित माथुर
फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र अंतर्गत गैसिंगपुर गांव में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) विनोद यादव को महिला से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि जेई ने गांव की बिजली लाइन चालू करने के बदले महिला से 4 हजार रुपये की मांग की थी।
जेई की मनमानी के चलते खेतों की सिंचाई ठप पड़ी थी, जिससे ग्रामीण बेहद परेशान थे। जब महिला ने पैसे दिए, तभी ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्से में आई महिलाओं ने जेई की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और मारपीट व रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश है, और अब प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।





