
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मालखाना मुंशी की गोली लगने से मौत हो गई. प्रथम दृष्टिया पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना शुक्रवार की सुबह की है. मुंशी नंदलाल राम बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.
बताया गया कि सुबह 4:00 बजे मुंशी रोज की भांति मॉर्निंग वॉक आने के बाद थाना परिसर मैं स्थित कमरे में चले गए. किसी को कुछ भी नहीं बताया. काफी देर से थाने में उपस्थित न होने के बाद उनके साथ के लोगों ने उन्हें खोजना शुरू किया तो देखा कि सुबह 9 के आस-पास कमरे के बाहर खून बह रहा है और मुंशी की लाश पड़ी हुई थी. इसकी सूचना तत्काल थानाध्यक्ष से लेकर सभी बड़े अधिकारियों को पुलिसवालों ने दिया. आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक पुलिस को पता नहीं लगी है।





