
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सीतापुर में डीजल चोरी के खेल का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। चोरी के दौरान एक डाला (वाहन) में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद डीजल टैंकर घटना के तुरंत बाद फरार हो गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डीजल चोरी के समय अचानक आग भड़क गई और वाहन जलने लगा। सवाल ये उठ रहा है कि क्या प्रशासन ऐसी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीजल चोरी का यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना ने एक बार फिर माफिया के नेटवर्क और प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं फरार टैंकर और उससे जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





