
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: थाना सादाबाद पुलिस ने एक बार फिर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की है। आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को एक तीन वर्षीय मासूम खेलते-खेलते घर से कहीं लापता हो गया था।
परिजनों द्वारा थाना सादाबाद में तत्काल इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल खोजकर उसके परिजनों को सौंपा जाए।
इसके बाद थाना सादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीमें गठित कीं और बच्चे की तस्वीर लेकर आस-पास के मोहल्लों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सघन खोजबीन शुरू की।
लगातार दो घंटे तक चले अथक प्रयासों के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और लापता बच्चा सही-सलामत बरामद कर लिया गया।
बच्चे को देखकर परिजनों की आंखों में खुशी और राहत के आंसू थे। बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया, और परिजनों ने हाथरस पुलिस का दिल से आभार जताते हुए खुले दिल से प्रशंसा की।
एक बार फिर थाना सादाबाद पुलिस ने यह सिद्ध कर दिया कि वे हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।





