
- रिपोर्ट: विक्रांत प्रताप
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मार्कशीट रोकने को लेकर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि अटेंडेंस पूरी होने के बावजूद उनकी उपस्थिति ‘जीरो’ दिखाकर मार्कशीट रोक दी गई है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने एएमयू के मुख्य बाबे सैयद गेट पर गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन से तत्काल समाधान की अपील की और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

यह विरोध प्रदर्शन सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एएमयू कैंपस में हुआ। छात्रों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक लेकिन मजबूती से लड़ते रहेंगे।





