
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, बिजनौर थाना क्षेत्र: राजधानी लखनऊ के बिजनौर इलाके में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रक सड़क किनारे खराब खड़े डंपर से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सर्विस रोड पार कर बाउंड्री वॉल में जा घुसा। घटना शहीद पथ पर हुई।
सूचना मिलने पर बिजनौर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को एम्बुलेंस से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की पूरी जांच शुरू कर दी है।
About The Author
Views:0





