
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को दसवीं मोहर्रम का जुलूस पूरी शांति और अनुशासन के साथ निकाला गया।
जुलूस की शुरुआत अमौसी मेट्रो स्टेशन से हुई और चिल्लावां, अवध विहार कॉलोनी होते हुए कानपुर रोड मार्ग से तपोवनगर स्थित शेख मीर शाह बाबा दरगाह के पास करबला तक पहुंचा, जहां सभी ताजियों को दफन किया गया।
सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर इलाके में भी इस अवसर पर मोहर्रम के जुलूस निकाले गए, जिनमें ‘या हुसैन’ की आवाज़ें गूंजती रहीं।
सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भारी बल तैनात किया था, जिससे जुलूस पूरी शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने धार्मिक भावना और सौहार्द्र का परिचय देते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
About The Author
Views:0





