- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, बंथरा: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर की हिमसिटी कॉलोनी में रविवार शाम करीब 7 बजे एक महिला हेड कांस्टेबल और उसके बेटे पर दो बच्चों से मारपीट करने का आरोप लगा है।
घटना में घायल हुए मोहित गौतम को आंख के ऊपर और नीचे गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही मारपीट के दौरान चूड़ियां उसकी आंख में घुस गईं, जिससे हालत और बिगड़ गई।
पीड़ित के पिता राजेंद्र कुमार ने बंथरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में बंथरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





