
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के सरोजिनी नगर इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर अवधेश कुमार और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ जब अवधेश मजदूरी कर घर लौट रहा था।
अवधेश कुमार कौशांबी (इलाहाबाद) का रहने वाला है और सरोजिनी नगर में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रही तेज बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायल अवधेश और बाइक चालक सचिन को सरोजिनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।





