
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, आलमबाग: राजधानी लखनऊ में खुद को NSG कमांडो बताकर लोगों को धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ऑटोमेटिक पिस्टल और वॉकी-टॉकी भी बरामद किए हैं।
घटना लखनऊ के आलमबाग इलाके की है, जहां आरोपी एक बस चालक पर धौंस जमाने की कोशिश कर रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ और सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक NSG कमांडो नहीं, बल्कि एक फर्जीवाड़ा करने वाला शख्स है। उसने वर्दी, हथियार और संचार उपकरणों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी।
आलमबाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को इस तरह से धोखा दिया है।





