
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025 का भव्य उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में प्रदेश के प्रसिद्ध आमों को लंदन, दुबई समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया और राज्य के प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित भी किया। महोत्सव में आम की 800 से अधिक प्रजातियों को प्रदर्शित किया गया है, जो आम प्रेमियों और व्यापारियों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है।





