
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: आपको बता दे अलीगढ़ की रहने वाली गोरी ने कासगंज जिले के नसरतपुर के रहने वाले आदित्य के साथ 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। चार माह पूर्व उस की आंखें आदित्य के मामा के लड़के करण से लड़ गई और 26 जून को दोनों घर वार छोड़कर फरार हो गए और सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला कली में करण के मौसा के यहाँ आकर रहने लगे। जब इस बात की जानकारी गोरी के पति आदित्य को हुई तो वह गुरुवार को दोपहर 3 बजे करीब अपने तीन साथियों के साथ नगला कली पहुंचा और चाकू से ताबड़ तोड़ बार कर पत्नी की हत्या कर दी। वही इस झगड़े में प्रेमी और पति के साथ आया एक हमलावर युवक अमन गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





