
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: जिले के मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक एएनएम (सहायक नर्स दाई) ऑन ड्यूटी रहते हुए रील बनाते हुए कैमरे में कैद हुई हैं। यह रील कार्यालय के अंदर, ड्यूटी टाइम में बनाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिनसे मरीजों की देखभाल और समय पर सेवाएं देने की अपेक्षा होती है, उनका इस प्रकार कार्यस्थल पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार सवाल उठाता है। रील बनाने में व्यस्त रहना न केवल पेशेवर लापरवाही को दर्शाता है बल्कि यह आपातकालीन स्थितियों में सेवाओं पर भी असर डाल सकता है।
क्या स्वास्थ्य विभाग रील स्टार्स बना रहा है, या ज़िम्मेदार स्वास्थ्य सेवक?
क्या होगी विभागीय कार्रवाई?
क्या ऐसे ही चलता रहेगा ‘रील-राज’?
ये है नया भारत का नया सिस्टम — जहां इलाज से ज्यादा जरूरी है… लाइक और व्यूज!





