
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
राजस्थान: राजस्थान के कोटा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मुस्लिम दुकानदार को SHO द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद वह बेहोश हो गया। यह विवाद दुकानदार की दुकान के सामने खड़ी किसी अन्य व्यक्ति की बाइक हटाने को लेकर हुआ था।
घटना के बाद पीड़ित की हालत बिगड़ने पर मामला गरमा गया और SHO के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। SP ने मामले की जांच DSP को सौंपी है।





