
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। दिल्ली भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराज अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ रखने की मांग की गई है।
रेखा गुप्ता ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि महाराज अग्रसेन न केवल एक ऐतिहासिक और पूजनीय व्यक्तित्व हैं, बल्कि उन्होंने समाज सेवा, समानता और व्यापारिक समृद्धि के मूल्यों को भी स्थापित किया था। ऐसे में दिल्ली के सबसे पुराने और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा जाना उचित होगा।

अब सबकी नजर रेल मंत्रालय के फैसले पर टिकी है कि क्या यह ऐतिहासिक बदलाव जल्द हकीकत बनेगा।
अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो ‘पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन’ जल्द ही ‘महाराज अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ के नाम से जाना जाएगा।





