
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर खुद अखिलेश यादव उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना था। अखिलेश यादव ने इस पहल के जरिए यह संदेश दिया कि राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “जो लोग ब्लड की कमी के कारण परेशानी झेलते हैं, उनके लिए यह छोटी-सी कोशिश एक बड़ी राहत बन सकती है।”

इस अवसर पर इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी ने अखिलेश यादव और उनकी टीम को इस मानवता भरे कार्य के लिए तहे दिल से बधाई दी। संस्था ने कहा कि यह पहल इंसानियत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी इस रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए #Akhilesh और #SamajwadiPartyOfficial ट्रेंड कर रहे हैं।
इस नेक काम के लिए समाज के सभी वर्गों ने अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह के समाजसेवी कार्य करते रहने की उम्मीद जताई।





