
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: पत्रकार सोनी कपूर से जुड़े मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, “जब एक महिला पत्रकार की शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा, तो अंदाज़ा लगाइए कि प्रदेश में आम लोगों की सुनवाई कितनी हो रही होगी।”
जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है, जहां घटना के लगभग 18 से 20 घंटे बाद भी पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
इस पूरे प्रकरण ने लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल इस घटना ने खोलकर रख दी है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि अब तक किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अखिलेश यादव ने सरकार से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़िता को जल्द न्याय मिले।





