
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: चन्दौली उत्तर प्रदेश जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कूट रचित दस्तावेजों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रही चेकिंग के दौरान, प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से फर्जी कागजात और मोबाइल फोन बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल के जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को कभी “रॉ एजेंट” तो कभी “असिस्टेंट कमांडेंट” बताता था और इनका इस्तेमाल निजी लाभ के लिए करता था। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली चन्दौली में बीएनएस की विभिन्न धाराओं (319, 318, 338, 336, 340) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





