
- रिपोर्ट- प्रतीक वार्ष्णेय
उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होने जा रही है। इस मौके पर जहां परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं हाथरस में एक युवा छात्र नेता मलिक ने मानवता और सेवा की मिसाल कायम कर दी है।
छात्र नेता मलिक ने बाहर से परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों के लिए रहने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की है। यह व्यवस्था होटल रिवर व्यू एंड रेस्टोरेंट, अलीगढ़ रोड (नियरेस्ट बीएलएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल) पर की गई है। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 96348 34349 पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे होटल पहुंच सकते हैं।
मलिक ने बताया कि, हाथरस में परीक्षा देने आ रहे कई छात्र ऐसे हैं जो दूर-दराज से आते हैं और यहां उनके पास रुकने या खाने की कोई व्यवस्था नहीं होती। यह पहल सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि उनके भविष्य को आसान बनाने का एक प्रयास है।”
छात्र नेता की यह पहल जहां परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, वहीं समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देगी।
यह एक अनुकरणीय कदम है, जो यह दर्शाता है कि अगर युवा आगे आएं तो समाज में बदलाव संभव है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भी इस पहल की काफी सराहना हो रही है।





