- रिपोर्ट: विजय प्रताप गुप्ता
बहराइच। उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 एवं 15 मार्च 2026 को जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 02 पालियों में सम्पन्न होगी। जिसमें कुल 4128 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा केन्द्रवार परीक्षार्थियों की बात की जाये तो परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज ब्राहम्णीपुरा 240, आज़ाद इण्टर कालेज चांदपुरा में 384, राजकीय इण्टर कालेज छावनी बाजार मे 480, गंेद घर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज गुलाम अलीपुरा में 384, राजकीय पालिटेक्निक आसाम चौराहा कल्पीपारा में 384, राजकीय पालिटेक्निक मोहम्मदपुर नानपारा रोड निकट आईटी कालेज में 288, किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 720, महराज सिंह इण्टर कालेज में 384, महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिविल लाईन में 480 तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज बहराइच में 384 इस प्रकार कुल 4128 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
उल्लेखनीय है कि 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक केन्द्र पर 01-01 स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं।




