
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में उस समय सनसनी फैल गई जब महिला हिस्ट्रीशीटर रूबी चौधरी की उसके ही पति विकास चौधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना उस वक्त हुई जब उनकी 11 साल की बेटी भी मौके पर मौजूद थी। मासूम बच्ची ने रोते हुए कहा—”पापा ने मम्मी को गोली मार दी।”
प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद को माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रूबी और विकास—दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में रूबी के भाई की हत्या के आरोपियों को दोनों ने मिलकर मार डाला था। इस वारदात के बाद उनका आपराधिक रिकॉर्ड और भी गंभीर हो गया था।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और बेटी की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं।



