
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ। विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के रानीगंज से विधायक आरके वर्मा ने समाचार TODAY 24 से बात करते हुए कहा कि यह सरकार जो बजट ला रही है वह आम जनता के लिए आम नागरिकों के लिए नहीं है यह उद्योग पूंजी पतियों के लिए है वहीं सपा विधायक आरके वर्मा ने यह भी कहा की, सरकार हर साल बजट का रिकॉर्ड बनाने में जुटी है।जबकि पिछले साल का अभी तक केवल 53 प्रतिशत ही बजट खर्च हो पाया है। बाकी बजट वापस हो जाएगा।
जब जनता को इस बजट का फायदा न मिले तो ऐसे बजट का क्या फायदा..?
सुनने में आ रहा है 9 लाख करोड़ का बजट सरकार कल विधानसभा में पेश करने वाली है। 9 लाख करोड़ के बजट से उत्तर प्रदेश में क्या योजनाएं लाने वाले हो क्या उत्तर प्रदेश को एक एम्स देने वाले हो यहां की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में क्या बदलाव लाने वाले हो बड़ा इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी लगाने की बात कर रहे हो नहीं कर रहे हो क्या एक रिसर्च सेंटर खोलने की बात कर रहे हो नहीं कर रहे हो क्या किसानों से संबंधित कोई बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर खोलने की बात कर रहे हो नहीं कर रहे हो।
इस बदहाल उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है महंगाई चरम पर है किसान आत्महत्याएं कर रहा है किसानों को खाद नहीं मिल रही है किसान खाद के लिए लाइन में है किसान लाठियां खा रहा है किसान का धान क्रय केदो पर नहीं खरीदा जा रहा है इस तरीके से उत्तर प्रदेश में अत्याचार किया जा रहा है और सरकार अपने बजट का महिमा मंडन करा रही है। सरकार केवल हिन्दू,मुस्लिम करने में लगी है। मणिपुर में महिलाओं के साथ क्या हुआ,यह दुनिया ने देखा। बांग्लादेश में हिंदुओं की चिंता करने वाले, वहीं चुनाव लड़कर सरकार क्यों नहीं बनाते।




