
हापुड़ (यूपी): हापुड़ डीएम अभिषेक पांडे के निर्देशन पर एडीएम संदीप कुमार ने की बड़ी कार्यवाही की है।हापुड़ FCI के सेंटर से गाजियाबाद जा रही राशन की 8 गाड़ियों में वजन बढ़ाने के लिए पानी डाला जा रहा था। डीएम अभिषेक पांडे के निर्देश पर एडीएम संदीप कुमार ने मौके से राशन की 8 गाड़िया पकड़ी।।मौके पर CO सिटी, SDM, DSO ,नगर इंस्पेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर एडीएम संदीप कुमार ने 8 ट्रकों को कब्जे में लेकर मंडी समिति में भेजा । और 5 ट्रक ड्राइवर को हिरासत मे लिया गया है ।
आपको बता दें कि हापुड़ जिले में राशन माफिया के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) संदीप कुमार ने राशन की गाड़ियों में पानी मिलाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। यह कार्यवाही तब हुई, जब एडीएम संदीप कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर राशन से भरी 8 गाड़ियों / ट्रकों को पकड़ा , जो हापुड़ के एफसीआई गोदाम से गाजियाबाद की ओर जा रही थीं। इन गाड़ियों में राशन / खाद्यान्न के वजन को बढ़ाने के लिए पानी मिलाया जा रहा था, जो गरीबों के हक को लूटने की साजिश का हिस्सा था। हापुड़ के एफसीआई गोदाम से राशन की आपूर्ति गाजियाबाद के लिए की जा रही थी। लेकिन इस दौरान राशन माफिया राशन में पानी मिलाकर उसका वजन बढ़ा रहे थे, ताकि कम राशन की आपूर्ति करके अधिक मुनाफा कमाया जा सके।

इस गंभीर मामले की सूचना मिलने पर डीएम अभिषेक पांडे ने तत्काल छापामार कार्यवाही के आदेश दिए । इसके बाद एडीएम संदीप कुमार ने एक विशेष टीम गठित की, जिसमें सीओ सिटी, एसडीएम सदर, एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, और जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) शामिल थे। एडीएम संदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की और मौके पर ही राशन की आठ गाड़ियों में पानी मिलाने की घटना को पकड़ लिया । जांच के दौरान पाया गया कि राशन की गुणवत्ता को खराब करने और वजन बढ़ाने के लिए गाड़ियों में पानी डाला जा रहा था। इस कार्यवाही में 8 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया और इन्हें मंडी समिति में खड़ा किया गया है । साथ ही, इस मामले में शामिल 5 ट्रक ड्राइवरों को हिरासत में लिया गया है।

डीएम अभिषेक पांडे ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए कहा कि राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें राशन वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिले, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। , यह कार्यवाही राशन माफिया के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, जो लंबे समय से गरीबों के लिए आवंटित राशन में हेराफेरी कर रहे थे।

एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि जब्त की गई गाड़ियों में राशन की जांच की जा रही है और आठ ट्रकों को जेबीटी कर मंडी समिति में खड़ा किया गया है , जांच की जा रही है । इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।





