
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वृंदावन: श्री प्रेमानंद जी महाराज वर्तमान में अपने केली कुंज आश्रम में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनकी नियमित डायलिसिस चल रही है, और पूरे शरीर में सूजन की स्थिति बनी हुई है। उनके दोनों हाथों पर पट्टी बंधी हुई है।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि प्रेमानंद जी महाराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह वीडियो पुराना है और वर्तमान स्थिति से इसका कोई संबंध नहीं है। उनके आश्रम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह आश्रम में ही चिकित्सकीय देखरेख में हैं। इस भ्रामक वीडियो के बाद भक्तों में चिंता फैल गई थी, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट होने से राहत मिली है।



