
-नरसड़ा गांव में किया सफाई अभियान और श्रमदान
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: राजातालाब राजकीय महाविद्यालय, जक्खिनी के प्राचार्य प्रो. (डॉ) संतोष सिंह के निर्देशन में और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार की देखरेख में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में गुरुवार को चतुर्थ एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जन जागरूकता रैली निकाली, जिसकी शुरुआत प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर की। यह रैली महाविद्यालय परिसर से जक्खिनी बाजार होकर स्वच्छता, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त भारत जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक करती हुई नरसड़ा गांव तक पहुँची।
स्वयंसेवकों ने नरसड़ा गांव की गलियों और सड़कों की साफ-सफाई में श्रमदान किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ) संतोष सिंह ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज हित में किए गए इस तरह के कार्य युवाओं में जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।




