
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ यूपी विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हाल ही में राजधानी में 2 लाख रुपये नकद लेते हुए एक चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
विजिलेंस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं — 10 करोड़ रुपये का फार्म हाउस, 23 जमीनों के बैनामे, 3 मकान, 2 लग्जरी गाड़ियां, और 12 बैंक खाते पाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, राणा की संपत्ति उनकी आय से कई गुना अधिक है। टीम अभी भी कई दस्तावेजों और खातों की गहन जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अगर केवल थानेदार स्तर के अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति पाई जा रही है, तो ऊपरी अधिकारियों की जांच होने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



