
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौकी इलाके में एक बिरयानी दुकान का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कर्मचारी द्वारा रोटी बनाते समय आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास, दूध मंडी के सामने स्थित “बेस्ट मुरादाबादी हैदराबादी बिरयानी” नामक दुकान का यह वीडियो बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में एक युवक तंदूर में रोटी लगाते समय अनुचित व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुकान क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है और यहां बड़ी संख्या में लोग भोजन करने आते हैं, साथ ही कई ग्राहक पैक कराकर भी खाना ले जाते हैं। मामला सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग की जा रही है।
प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठी है। फिलहाल लखनऊ पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करें।




