
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
बरेली (उत्तर प्रदेश): एक दर्दनाक घटना में सब्जी बेचने वाले सुनील की जान उस समय चली गई जब वह पेड़ की छांव में सो रहे थे। इस दौरान नगर निगम की टीम ने नाले से सिल्ट और गंदगी से भरी ट्रॉली निकाली और अनजाने में वह पूरी गंदगी सुनील के ऊपर उलट दी।
घटना के बाद काफी देर तक किसी को सुनील के दबे होने का अंदेशा नहीं हुआ। जब खोजबीन शुरू हुई, तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी।
इस लापरवाही के चलते अब सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार नईम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम की इस लापरवाही और जानलेवा लापरदर्शिता को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।




