- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका क्षेत्र में अतिक्रमण करने 6 दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। संकट मोचन पुलिस चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह की शिकायत पर लंका थाना में प्रमोद जायसवाल भरत जायसवाल भरत बर्तन स्टोर्स लालू जायसवाल लालू प्लास्टिक स्टोर दीपक पाल चंपारण रेस्टोरेंट चंदा और दीपक के खिलाफ सड़क पर अतिक्रमण करके दुकान लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सड़क पर अतिक्रमण करने के बाद आवागमन बाधित होने से जाम लगने के बाद चेतावनी देने के बाद भी आरोपी दुकानदार नहीं मानें थे।
- वार्ड के भीतर से मरीज का पैसा और मोबाइल चोरी
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के न्यूरोलॉजी आईसीयू वार्ड में भर्ती कोटवा सरायमोहना के रहने वाले सत्यप्रकाश मिश्रा 14 फरवरी की सुबह सोते समय उनका पर्स और मोबाइल अज्ञात द्वारा चुरा लिया गया। नींद खुलने के बाद पर्स और मोबाइल चोरी होने की जानकारी हुई। पर्स के भीतर दस हजार रुपए नकद था। वार्ड में मौजूद लोगों में बताया कि एक युवक उनके पास आकर बैठा था। मौका देखकर पर्स और मोबाइल लेकर चला गया है।सत्य प्रकाश मिश्रा की शिकायत पर लंका थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
- मारपीट चेन छीनने के मामले में दूसरे पक्ष पर केस दर्ज
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय एमए के छात्र प्रभाकर सिंह की शिकायत पर ब्रज नाथ छात्रावास में रहने पल्लव सुमन और आकाश शुक्ला सत्यनारायण उर्फ छोटू पटेल के खिलाफ मारपीट धमकी और चेन छीनने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मंगलवार रात को ब्रज नाथ छात्रावास के मेस में खाना खाने के लिए जा रहा था। बैडमिंटन कोर्ट के पास के आरोपियों ने रोक कर मारपीट किया और गले से सोने का चेन छीन लिया। आरोपियों ने प्रभाकर को अपहरण करके गोली मरने की धमकी दिया है।पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है। वही दूसरी तरफ पल्लव सुमन की शिकायत पर प्रभाकर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।





