
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी के थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराधों की रोकथाम और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर संचालित अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त गैर इरादतन हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।




