
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया इलाके में कल देर रात हुए सड़क हादसे के बाद यातायात पुलिस सतर्क हो गई। घने कोहरे और धुंध के कारण बढ़ते हादसों की आशंका को देखते हुए टीआई चेतगंज आशिफ सिद्दीकी ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सक्रियता दिखाई।
हादसों से बचाव के उद्देश्य से टीआई आशिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में लहरतारा फ्लाईओवर पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि रात के समय और कोहरे में वाहन चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिल सके। पुलिस द्वारा की गई इस पहल से सड़क पर चलने वाले वाहनों को दिशा और मार्ग की पहचान आसानी से हो सकेगी।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।





