
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र में ट्रैफिक विभाग के एक दरोगा की दबंगई ने हंगामा खड़ा कर दिया। दरोगा ने वसूली के आरोप में एक ऑटो चालक को रोका, उसका चालान काटा, मोबाइल फोन छीन लिया और ऑटो का शीशा तोड़ दिया। गुस्साए चालक ने समर्थन के लिए किन्नर समुदाय को बुलाया, जिन्होंने दरोगा को बद्दुआ दी। इस घटना से स्थानीय ट्रैफिक बाधित हुआ और इलाके में तनाव फैल गया।




