
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
वाराणसी के कचहरी में दारोगा की पिटाई के मामले ने नया रुख ले लिया है। इस घटना के दौरान वकीलों और एक महिला IPS अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वकीलों ने महिला IPS पर बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, वकील अपने मुवक्किल के साथ कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) दफ्तर पहुंचे थे, तभी यह विवाद शुरू हुआ।
वकीलों का कहना है कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर चर्चा को जन्म दिया है और मामले की जांच की मांग तेज हो रही है।




