
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशों के क्रम में, पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को बरामद किए गए तीनों मोबाइल फोन थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर उनके मालिकों को बुलाकर विधिवत सुपुर्द किए गए।
पुलिस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो वह अपने नजदीकी थाने में मोबाइल बिल के साथ शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा नागरिक CEIR पोर्टल पर जाकर मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल बिल और पुलिस शिकायत की प्रति अपलोड करना आवश्यक होता है।
इस प्रणाली के तहत, यदि गुम हुए मोबाइल में दोबारा किसी अन्य सिम का उपयोग किया जाता है, तो इसकी सूचना CEIR पोर्टल के माध्यम से संबंधित शिकायतकर्ता और संबंधित थाने को स्वतः प्राप्त हो जाती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।





