
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी वर्तमान समय में चल रहे भीषण ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए जहां एक और शासन प्रशासन द्वारा अलाव कंबल वितरण रेन बसेरा आज का उपाय जगह-जगह किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सामाजिक संस्थाओं द्वारा गरीबों की मदद बढ़ चढ़कर की जा रही है इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत गड़खर मैं हीरालाल सामाजिक विकास एवं शोध संस्थान द्वारा गरीब बेसहारा परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का कार्य किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देव प्रकाश पटेल द्वारा गरीबों को कंबल देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के 100 से अधिक लोगों को कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजन करता मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शेफाली ठकराल ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना किया और कहा कि भीषण ठंड में गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए जो भी उपाय किए जाएं वह कम ही है उन्होंने कहा कि गरीब बेसहारा जनों को ठंड से राहत दिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने इस सामाजिक संस्थान से अपेक्षा जताते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन आगे भी करते रहें जिससे गरीबों की अधिक से अधिक मदद हो सके। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सलाहकार डॉ राम कीर्ति सिंह अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान उपाध्यक्ष दीपक सैनी सचिन सुलेखा पटेल श्याम नारायण विश्वकर्मा पूर्व प्रधान बहादुर विश्वकर्मा अनूप विजय चंद्रशेखर सहित अन्य लोग ने सहभागिता व्यक्ति की अंत में आचार्य महेंद्र मनी विक्रम ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।




