
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तरकाशी: संघनिष्ठ साथियों सरकार अपने असली रूप तानाशाही में उतर चुकी है।लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए इन्होंने अपनी पुलिस को आगे कर शिक्षकों को दून आने से रोक रहे हैं। ये भूल गए हैं कि ये जितना हमारा दमन करेंगे हम उससे अधिक ताकत से इनकी दमनकारी नीति का जवाब देगा। मेरा जनप्रतिनिधियों से आग्रह रहेगा कि इनकी इस दमनकारी नीति का विरोध करें। इन्हें लगता है कि इस तरह शिक्षकों को रोककर ये अपनी सच्चाई को बाहर आने से रोक देंगे तो यह इनकी गलतफहमी है।

चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी) में चिन्यालीसौड़ बैरियर के पास पुलिस ने सुबह से हमारे सैकड़ों शिक्षकों को बेरीकेटिंग लगाकर दून आने से रोक दिया है।सरकार की नीयत शिक्षकों के प्रति कभी सकारात्मक रही ही नहीं ये आज इन्होंने खुद साबित कर दिया है।मेरा दून और आसपास के शिक्षकों से निवेदन रहेगा कि आप इस सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ अधिक से अधिक संख्या में आज १० बजे परेड ग्राउंड अवश्य पहुंचें।
#जय_राजकीय_शिक्षक_संघ




