
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात का जायज़ा लेने के लिए उत्तरकाशी जिले के हर्षिल और थराली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासन को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवानों द्वारा हर्षिल की ओर एक अस्थायी पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रूप से निकाला जा सके।
प्रशासन की टीमें भी लगातार क्षेत्र में डटी हुई हैं और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अंजाम दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने भरोसा दिलाया है कि सरकार हर प्रभावित व्यक्ति के साथ खड़ी है और किसी को भी संकट में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।





