
- रिपोर्ट: सत्य राय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर 2025 को कई वरिष्ठ IAS, IPS और PCS अधिकारी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें कई प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- PCS अरुण मणि तिवारी, ADM (LA), अयोध्या, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- PCS सर्वेश कुमार गुप्ता, 2012 बैच, अतिरिक्त कमिश्नर, मुरादाबाद, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IPS पंकज कुमार पांडेय, 2014 बैच, SP, PAC मुख्यालय, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IPS कुलदीप नारायण, 2010 बैच, DIG, STF, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IPS कमल प्रसाद यादव, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IPS डॉ. जी. के. गोस्वामी, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IAS डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े, 1990 बैच, अपर मुख्य सचिव (ACS), राज्यपाल सचिवालय, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IAS राकेश कुमार सिंह, 2009 बैच, CEO, यमुना अथॉरिटी एवं जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IAS अविनाश कृष्ण सिंह, 2009 बैच, DG, तकनीकी शिक्षा एवं सचिव, तकनीकी शिक्षा, उत्तर प्रदेश, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
- IAS ब्रजेश नारायण सिंह, 2009 बैच, सचिव, सचिवालय प्रशासन, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवानिवृत्ति से प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में नए अधिकारियों के लिए अवसर खुलेंगे।




