
- रिपोर्ट – अनुराग सिंह बिष्ट
प्रयागराज में एक विवाहित महिला ने अपने पति के बॉस और टोल प्लाज़ा मैनेजर पर बार-बार रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और पिस्टल की नोक पर कई महीनों तक रेप करता रहा।
पीड़िता के बयान के आधार पर बारा थाने में टोल मैनेजर शैलेश पांडेय समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी अब तक फरार हैं।
कैसे शुरू हुई पीड़िता की दहशतभरी कहानी
महिला के पति हंडिया टोल प्लाजा पर नौकरी करते हैं। टोल से कुछ ही दूरी पर पति-पत्नी किराए के कमरे में रहते थे।
पीड़िता ने बताया—
“टोल मैनेजर शैलेश पांडेय अक्सर घर पर आराम करने आ जाता था।
मेरे नहाते समय का वीडियो उसने जनवरी 2024 में बना लिया। फिर उसी वीडियो से मुझे ब्लैकमेल कर रेप किया।
मना करने पर पिस्टल तान देता था। कपड़े फाड़ देता था। कई बार अलग-अलग जगह ले जाकर रेप किया।”
महिला ने कहा कि मैनेजर उसके पति की डबल शिफ्ट लगा देता था, ताकि पति घर पर न रहे और वह उसके घर आ सके।
पति को भी किया गुमराह – कमरा दिलवाकर घर के पास रहने लगा
आरोपी ने पति को बहला-फुसलाकर टोल के पास कमरा दिलवाया, ताकि वह पीड़िता के आसपास रह सके।
अगर मैनेजर का ट्रांसफर होता, तो वह पीड़िता और पति को भी उसी टोल पर ले जाता था।
पति को बताया सच, तो टूट गया परिवार
कई महीनों तक सहन करने के बाद महिला ने आखिरकार पति को सब कुछ बता दिया।
पति ने सुनकर अपना आपा खो दिया—
“मेरे पति उन्हें अपने बड़े भाई जैसा मानते थे।”
मामले की शिकायत करने पर आरोपियों ने परिवार को धमकियां देना शुरू कर दीं।
महिला के अनुसार—
“हमें जान से मारने की धमकी मिली।
2 लाख रुपये लेकर एफिडेविट देने का दबाव बनाया गया।
मेरे पति को मेरे सामने गोली मरवाने की धमकी दी गई।”
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार
बारा एसीपी कुंजलता ने बताया कि शैलेश पांडेय के खिलाफ रेप, धमकी, ब्लैकमेलिंग समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
अन्य आरोपी:
बृजेश
संतोष दुबे
विकास दुबे
पुलिस ने हंडिया क्षेत्र के कई गांवों में दबिश और छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
टोल प्लाज़ा के सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं।




