
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
सांसद राज्य सभा- बृज लाल की कलम से।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर ब्लॉक में “ग्रामीण स्टेडियम” बनाने की योजना को मूर्तरूप दिया जा रहा है। खेलों को बढ़ावा देनें के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतत प्रयास किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसमें पीछे नहीं है।

योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दे दिया है कि प्रदेश के है हर ब्लॉक में ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम बनाया जाय जिससे ग्रामवासियों में खेलभावना को बढ़ावा मिले और नए टैलेंट ढूँढे जा सकें। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ राजागणपति आर से दिनांक 4-8-2025 को इस संबंध में बात हुई। मैंने तत्काल अपने ग्राम गुजरौलिया के प्रधान सुनील सिंह उर्फ रिंकू सिंह से बात की उन्होंने तत्काल रेवन्यू अधिकारियों से बात करके मेरे गांव के दक्षिण ग्राम कपिया खालसा में .909 हेक्टेयर ज़मीन का भूमि-अभिलेख भी भेज दिया।

मैंने कल ही डीएम सिद्धार्थ नगर को ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए पत्र और भू-अभिलेख भी भेज दिया। मुझे प्रसन्नता है कि आज 5-8-2025 को ही मौके पर जमीन की नाप हो गई। यह ज़मीन चिल्हिया-बर्डपुर रोड के पास मात्र कुछ मीटर दूर दूसरे संपर्क मार्ग पर है।यह स्टेडियम शोहरतगढ़ ब्लॉक में बनेगा जिससे भारत- नेपाल की सीमा पर बसे ग्रामीण युवक-युवतियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। यह सिद्धार्थनगर वासियों विशेषकर शोहरतगढ़ ब्लॉक के लोगों के लिए यह बड़ा उपहार साबित होगा।





