
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मीडिया की सकारात्मक भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आश्वस्त करता हूं कि जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी होगी।”
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह जरूरी नहीं है कि मीडिया सरकार के एजेंडे के अनुसार ही काम करे। उन्होंने पत्रकारों को उनके अधिकारों और उनकी लेखनी पर पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री का यह बयान पत्रकारों के स्वतंत्र कार्य और उनके अधिकारों की रक्षा करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।



