
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने सभी मतदाताओं को शीघ्र गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को मतदाताओं की सहायता करने का आदेश दिया गया। अब तक प्रदेश में 9.38 करोड़ (60%) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।
50% से कम वितरण वाले 13 जिलों को चेतावनी
समीक्षा में पता चला कि 13 जनपदों में वितरण 50% से कम है, जिनमें लखनऊ भी शामिल है। इन जिलों को तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। 15 नवंबर 2025 तक शत-प्रतिशत वितरण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

BLO को नया ऐप डाउनलोड करने के आदेश
BLO को एडवांस वर्जन 8.73 BLO ऐप तुरंत डाउनलोड करने के निर्देश जारी किए गए। मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
‘बुक ए कॉल विद BLO’ सुविधा सक्रिय
‘बुक ए कॉल विद BLO’ सुविधा के तहत शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य किया गया। सभी जिलों में जिला संपर्क केंद्र (DCC) संचालित हैं, जहां मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान होगा।




